विजय कुमार शुक्ल 'रिंकू':

गोला गोकर्णनाथ के जनप्रिय नेता

गोला गोकर्णनाथ, जिसे छोटी काशी के नाम से जाना जाता है, के निवासी विजय कुमार शुक्ल 'रिंकू' भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे लखीमपुर-खीरी में भाजपा के जिला-उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद-गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

शिक्षा में एम.ए. और एल.एल.बी. की योग्यता रखने वाले रिंकू जी समाज, जन एवं गौ सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने नवीन योजनाओं का सफल क्रियान्वन किया, 'हेल्पलाइन' की शुरुआत कर शिकायतों का त्वरित समाधान किया, तथा नगर की लाइब्रेरी को पुनः जीवन दिया।

सम्पूर्ण गोला गोकर्णनाथ नगर में नाले-नालियों, मार्ग लाईटों, मार्ग स्वच्छता के उचित प्रबन्धन हेतु तत्परता से कार्य (हेल्पलाइन व ऑनलाइन माध्यम से), माँ अन्नपूर्णा रसोई का प्रारंभ जिसमें प्रत्येक जन को 10 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा, गोला गोकर्णनाथ में ऑडिटोरियम के लिए बजट आवंटन व कार्य प्रारंभ, स्त्रियों द्वारा रखें जाने वाले व्रत (हरियाली तीज, वट सावित्री, छठ पूजा आदि) पर जल आदि उचित व्यवस्थाओं का प्रारंभ करवाया।
88 वर्षों के बाद नगर पालिका को प्रतीक चिन्ह दिलवाने जैसे कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। गोला नगर के उत्थान एवं विकास में तत्परता से संलग्न हैं। उनके नेतृत्व में गोला गोकर्णनाथ एक नए उजाले की ओर बढ़ रहा है!
netaji image

विजय कुमार शुक्ल 'रिंकू'

व्यक्तिगत जानकारी

जन्मतिथि: 05 जुलाई 1974
पिता: श्री राम सेवक शुक्ल (पूर्व सभासद, नगर पालिका परिषद-गोला गोकर्णनाथ)
माता: स्वर्गीय कुसुम शुक्ला
पता: मोहल्ला-कुम्हारन टोला, गौशाला, गोला गोकर्णनाथ, (खीरी) - 262802
धर्म: हिन्दू (ब्राह्मण)

शैक्षिक योग्यता

एम.ए., एल.एल.बी.

पेशा

वकालत: तहसील गोला गोकर्णनाथ

पारिवारिक विवरण

पत्नी: श्रीमती नीता शुक्ला
पुत्र: वर्णित शुक्ल
भाई: इं. अजय कुमार शुक्ल, अमित कुमार शुक्ल

राजनीतिक एवं सामाजिक पद

अध्यक्ष: नगर पालिका परिषद, गोला गोकर्णनाथ (खीरी)
जिला उपाध्यक्ष: भाजपा, लखीमपुर (खीरी)
प्रदेश कोषाध्यक्ष: स्थानीय निकाय परिषद, उत्तर प्रदेश
अध्यक्ष: माँ अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति
मंत्री: श्री धर्मादा समिति, गौशाला, गोला गोकर्णनाथ (खीरी)
प्रदेश अध्यक्ष: विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश

राजनैतिक परिचय:-

सन् 1990

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्य बना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा।

सन् 1991

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पब्लिक इण्टर कॉलेज इकाई का मत्री बना

सन् 1993-94

केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज गोला में विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र संघ उपाध्यक्ष का चुनाव लड़कर विजय हुए। सन् 1995 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तहसील इकाई का प्रमुख बना।

सन् 1995-96

भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज गोला में छात्रसंघ का चुनाव लड़ा जिसमें मात्र 17 वोटों से पराजित हुआ।

सन् 1996

भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोला का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत हुआ। सन् 1998 में पुनः भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोला का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत हुआ।

सन् 2000

भारतीय जनता पार्टी, गोला नगर का महामंत्री मनोनीत हुआ।

सन् 2002

जिला पशु क्रूरता निर्वारण समिति में सदस्य के रूप में शासन द्वारा नामित हुआ।

सन् 2004

भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

सन् 2007 से 2013

3 बार भारतीय जनता पार्टी का जिला महामंत्री के रूप कार्य किया।

सन् 2013

गोवंश विकास प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक के रूप में कार्य किया।

सन् 2016

भारतीय जनता पार्टी का लखीमपुर विधानसभा प्रभारी बना जिसमें पार्टी चुनाव जीती तथा जिले में सर्वाधिक 1,22,677 मत प्राप्त हुए।

सन् 2017

नगर पालिका परिषद गोला पार्टी के घोषित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा जिसमें 7800 मत प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहा जबकि 2012 में पार्टी प्रत्याशी को 1800 मत मिले थे।

सन् 2019

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

सन् 2019

भारतीय जनता पार्टी के जिला सदस्यता अभियान के प्रमुख के रूप में कार्य किया।

सन् 2019

लोक सभा चुनाव में पलिया विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य किया।

सन् 2020

पुनः भारतीय जनता पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। सन 2022 में पार्टी द्वारा कस्ता विधानसभा में पालक के रूप कार्य किया एवं 17000 वोटों से विजयी प्राप्त हुई।

सन् 2022

चुनाव पश्चात् गोला नगर के सभी बूथ अध्यक्षों का घर-घर जाकर सम्मान किया

सन् 2022

गोला विधानसभा के उपचुनाव में शक्तिकेन्द्र बस्तौली में पालक के रूप में कार्य किया एवं गोला नगर में जन सम्पर्क व नुक्कड़ सभायें की और अपने बूथ 218 पर कुल मतदान का 83 प्रतिशत मत प्राप्त किया।

2023

गोला नगर के सभी वार्डों में चाय-चौपाल कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की

वर्तमान में नगरवासियों द्वारा सौपें गए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी निष्ठा के साथ कर रहा हूँ।

आन्दोलनात्मक परिचय :-

सन् 1998

छात्र की हत्या के विरोध में जन आन्दोलन किया जो गोला नगर का अब तक का सबसे बड़ा छात्र आन्दोलन रहा है। पुलिस द्वारा मुझे अभियुक्त बनाकर 12 धाराएँ लगा कर कई दिनों तक जेल में रखा।

पार्टी द्वारा जिले के लोकनपुरवा आन्दोलन में कई छात्रों के साथ गिरफ्तारी दी और नी दिनों तक जेल में बन्द रहा।

पार्टी द्वारा समय समय पर तय आन्दोलन में सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जैसे रोमेश भण्डारी राज्यपाल का विरोध किया तथा लाठी चार्ज में घायल हुआ।

मऊ दंगे के खिलाफ युवा मोर्चा द्वारा लखनऊ में प्रदर्शन में लखीमपुर जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में प्रभावी भागीदारी तथा लाठीचार्ज में घायल हुआ।

संपर्क
icon

9415460769, 9519999909